जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

मुंगवानी थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे : 4 महिलाएं घायल, एक की मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नरसिंहपुरl नरसिंहपुर मुंगवानी थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार महिलाएं घायल हो गईं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों घटनाएं गुरुवार को हुईं, जिनमें पुलिस जांच में जुटी है।

 

*पहली घटना:*

ग्राम मुंगवानी और खेड़ा के बीच पैदल जा रहीं चार महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उमाबाई पति जगदीश यादव (42), राजकुमारी पति मुन्नीलाल यादव (38), नर्मदीबाई पति परसराम यादव (44) और लल्लोबाई पति नन्हेलाल यादव (40) घायल हो गईं। ये महिलाएं ग्राम ठाडिया निवासी हैं और घटना के वक्त अपने घर लौट रही थीं। बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना:

नरसिंहपुर-लखनादौन हाईवे क्रमांक 44 पर ग्राम डुडवारा के पास कंटेनर और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम सिवनी पटी निवासी मुन्नालाल पिता जयसिंह गोंड (45) के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई के साथ बाइक से जा रहा था। हादसे के बाद मुंगवानी पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अस्पताल से मर्ग डायरी आने के बाद विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu