मंडलाl जिले के बम्हनी बंजर में एक मिनी ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। हादसा सिविल लाइंस स्थित शारदा मंदिर के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, इंद्री निवासी तीन युवक रामनगर मेला से वापस अपने घर लौट रहे थे। नैनपुर की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में इंद्री निवासी अरविंद भावरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथी टीकाराम भावरे और अंकित भावरे घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में भर्ती किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बम्हनी अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Back to top button