कटनी

मालगाड़ी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कटनी-बीना रेल मार्ग पर हादसा, रेल कर्मियों की सूझबूझ से टली अनहोनी

कटनी, यशभारत। कटनी-बीना रेलखंड पर स्थित गणेशगंज स्टेशन पर बीती देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। यहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते रेल कर्मियों की नजर आग पर पड़ गई, जिससे एक गंभीर अनहोनी को टाल दिया गया।
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है, जब मालगाड़ी अपनी गति से कटनी-बीना रेलखंड को पार कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन के एक डिब्बे से काला धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टेशन स्टाफ और रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। रात के अंधेरे में आग की लपटों ने यात्रियों और स्थानीय प्रशासन के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय अपनी टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर फाइटर्स ने संयुक्त मोर्चा संभालते हुए तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य बोगियों में फैलने से रोक लिया गया।
टला बड़ा खतरा, जांच जारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाताए तो पूरी ट्रेन इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button