ग्वालियर lशहर के सिरोल थाना स्थित हुरावली तिराहा पर मारपीट के बाद घायल बेटे के घाव को देखकर पिता को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई l हमले में घायल युवक से जब उसके पिता ने वीडियो कॉल पर बातचीत की तो पिता सदमे में आ गया। जब वह उससे मिलने के लिए आ रहा था तो अचानक गिर गया और हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पुलिस ने CCTV कैमरे के आधार पर हमलावरों की पड़ताल की तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और हमलावरों की पहचान कर पांच हमलावरों की पहचान हुई थी।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाले तो पता चला कि बदमाश मोहनपुर से हस्तिनापुर की तरफ भागे हैं। पता चलते ही पुलिस ने सभी हमलावरों दबोच लिया l
पुलिस ने CCTV फुटेज और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान करने के बाद आरोपी छुन्नू उर्फ राहुल यादव पुत्र छोटे सिंह यादव निवासी बड़ेरा, थरेट दतिया को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी छुन्नू से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात को मोहित पुत्र लोकेन्द्र सिंह यादव, अमन यादव पुत्र राकेश सिंह यादव और अजीत यादव पुत्र रामबाबू यादव ने अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और अमन यादव, अजीत यादव व मोहित यादव को पकड़ लिया गया है।
यह है पूरा मामला
बताया गया है कि हरिज्ञान सिंह चौहान अपने भांजे धर्म सिंह चौहान के साथ शादी में चाट का स्टॉल लगाकर वापस अपने घर काशीपुरा उटीला जा रहा था। हुरावली तिराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे हरिज्ञान सिंह चौहान का वहां खड़े अजीत यादव से गालियां देने पर विवाद हो गया था। जब हरिज्ञान ने गालियां देने से रोका तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया था।
Back to top button