जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

माजिद खान उर्फ मूसा खान पर लगा NSA:21 अपराध ओमती थाने में दर्ज है

*👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश माजिद खान उर्फ मूसा खान के विरूद्ध जारी किया वारंट*

*👉थाना ओमती पुलिस द्वारा शातिर बदमाश माजिद खान उर्फ मूसा खान जिसके विरूद्ध 21 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में दिनॉक 8-9-2022 को की जायेगी विधिवत गिरफ्तारी*

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि माजिद खान उर्फ मूसा खान पिता बाबू खान उम्र 41 वर्ष निवासी बडी ओमती नया मोहल्ला थाना ओमती का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध थाना ओमती एवं लार्डगंज में हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधडी, शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करना, बलवा कर मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट आदि के 21 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु माजिद खान उर्फ मूसा खान आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश माजिद खान उर्फ मूसा खान के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश माजिद खान उर्फ मूसा खान जो की वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में दिनॉक 8-9-2022 को विधिवत गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button