जबलपुरमध्य प्रदेश

महिला से 1 लाख 39 हजार की ऑनलाइन ठगी : लाइफ इंश्योरेंस में मेज्योरिटी अमाउंट का दिया था लालच, खाता से उड़ा दी रकम

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के नेवी इनक्लेब में मैक्स लाइन इन्शोरेंस में मैज्योरिटी अमाउंट का लालच देकर महिला के खाते से 1 लाख 39 हजार 62 रुपए की ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता को घटना की जानकारी तब लगी जब ठगी होने के बाद शातिर आरोपी ने फोन बंद कर लिया। जिसके बाद महिला ने मैक्स लाइन इंश्योरेंस में पता किया तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांचोपरांत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेवी इनक्लेब निवासी श्रुति जैसवाल पति स्पनिल जैसवाल ने शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पॉलिसी मैक्स लाइन इंश्योरेंस में थी। जो खत्म हो चुकी थी। उसके मेाबाइल पर फोन आया जिसमें शातिर ने मैक्स लाइन का अपने आप को एजेंट बताया और कहा कि वह मैच्योरिटी अमाउंट दिला देगा।

फोन कर लिया बंद
पीडि़ता ने बताया कि उसकी डिटेल आदि लेकर शातिर आरोपी ने उसके बैंक खाते से 15 सितंबर 2021 से 7 अक्टूब 2021 के बीच , 1 लाख 39 हजार 62 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। जब बैंक से मैसेज आया तब उसे ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने मैक्स लाइफ में फोन लगाया, लेकिन वहां बताया गया कि ऐसी कोई भी योजना उनकी नहीं है। आप ठगी का शिकार हो चुकीं है। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहर के है जो गैंग बनाकर इन पूरी वारदातों को अंजाम दे रहे है। मामले में सायबर सेल से जानकारियाँ साझा कीं है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button