इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला सिपाहियों को टक्कर मारी:मूवी देखकर पैदल लौट रहीं थी 4 आरक्षक, हाई स्पीड कार ने चपेट में लिया; 2 गंभीर

जबलपुर, यशभारत। जवाहर चौक में यूनिक कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल आ रहीं चार महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गईं। दो की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे उस दौरान हुआ, जब चारों महिला आरक्षक फिल्म देखकर पैदल लौट रही थीं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। वह नशे की हालत में था।

चारों महिला आरक्षक ट्रैफिक थाने में पदस्थ हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह मूवी देखकर लौट रही थीं। इसी बीच नशे की हालत में ड्राइवर तेज रफ्तार कार भगाते हुए आया। उसने चारों महिला आरक्षकों को टक्कर मार दी। घायलों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर है। टीटी नगर टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार चालक श्यामलाहिल्स निवासी शहर्ष त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया है। वह घटना के समय नशे की हालत में था। घायलों में प्रिया नाम की दो सिपाही, अर्चना, शिवानी सौलंकी घायल हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu