कटनीमध्य प्रदेश

मनुष्य हर क्षेत्र में पूर्ण होगा तो अभिमानी होगा : इंद्रेश महाराज, ख्यातिलब्ध कथावाचक के ब्रजभाषी भजनों में झूमे श्रद्धालु, महापौर व पार्षदों ने पहुंचकर किया श्रवण

कटनी, यशभारत। श्री रंगनाथ नगर में सोमवार को नगरवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के भाव से भरे वातावरण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का उत्सव मनाया। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय ने अपने ओजस्वी प्रवचन में श्रीमद्भागवत की महिमा, भक्ति का महत्व तथा जीवन में धर्म और सदाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनकी अमृतमयी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए। उन्होंने कथा प्रसंग पर कहा कि हर क्षेत्र में यदि मनुष्य पूर्ण हो जायेगा तो वह अभिमान करेगा इसलिए कोई भी क्षेत्र हो कुछ अधूरापन जरूरी है। इस विशेष अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने पार्षद साथियों के साथ कथा स्थल पहुंचीं और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार करती हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कथा नगरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। कथा श्रवण के दौरान एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा का आनंद लिया।
हजारों श्रद्बालुओं का उमड़ा जनसैलाब
ख्यातिलब्ध कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय द्बारा कथा में विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से कथा श्रद्धालुओं को कथासार को समझाकर ब्रजभाषी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही हैएविभिन्न राग में भजनों की प्रस्तुति से हजारों श्रद्धालुओं भक्ति भाव में लीन है। आज 3 फरवरी को अपार उत्सव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button