सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रेस को संबोधित किया और 2 वर्ष की उपलब्धियों को प्रेस के सामने रखा।
इस दौरान उन्होंने शासन की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी जी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Back to top button