
प्रदेश में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पर फेरबदल किया गया है। वन विभाग ने शुक्रवार को 16 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें विभाग की सचिव पदमाप्रिया बालाकृष्णन को वन विहार नेशनल पार्क का संचालक बनाया गया है। जबकि विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) अतुल कुमार मिश्रा को विभाग का सचिव नियुक्त किया है। आंचलिक कार्ययोजना इंदौर में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (एपीसीसीएफ) कमालिका मोहंता लंबे समय से तबादला चाहती थीं। उन्हें कार्य आयोजना आंचलिक भोपाल में पदस्थ किया गया है। इस सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
