जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश बाल कांग्रेस का शुभारंभ:कमलनाथ ने शुभारंभ कर लक्ष्य गुप्ता को बनाया बाल कांग्रेस का कैप्टन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाल कांग्रेस का शुभारंभ किया। इसकी स्थापना के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बाला बच्चन को बाल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य और बाल कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में रविवार को बाल कांग्रेस संगठन का शुभांरभ किया। बाल कांग्रेस का कैप्टन इंदौर के लक्ष्य गुप्ता को बनाया गया। वहीं, बाल कांग्रेस को लेकर पूछ सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ 75 वर्षीय टीचर है। तब तक एडमिशन लेने से ज्यादा लोग टीसी कटाने में विश्वास करेंगे। टीसी ले लेकर जाएंगे।

इस अवसर पर नाथ ने 16 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं को बाल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्हें बाल कांग्रेस संगठन से जोडकर कांग्रेस संगठन में ‘‘नेता तुम्ही हो कल के’’ भविष्य की परिकल्पना और कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

बाल कांग्रेस के गठन का उद्देश्य कांग्रेस की मूल विचाराधारा से बताना, देश के विकास में कांग्रेस के योगदान के बारे में जानकारी देना है। पार्टी का मानना है कि जब बच्चों को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी होगी तो वह सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी जानकारी को पहचान सकेंगे और दूसरों को सही जानकारी दे सकेंगे। साथ ही कांग्रेस के लिए भविष्य में अच्छे नेता तैयार होंगे।

इंदिरा ने भी बनाई थी बाल सेना

देश के किशोर और नौजवानों को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की सच्ची भावना से परिचित कराने के लिए बाल कांग्रेस की स्थापना की की गई है। पंडित नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस पर इसकी स्थापना की घोषणा की गई। ताकि किशोर और युवा राष्ट्र निर्माण का सच्चा सबक सीख सकें। सबसे पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने बचपन में ही आजादी की लड़ाई में बाल सेना बनाई थी, जो बच्चों को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित करती थी।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सिर्फ 15 साल की उम्र में ही महात्मा गांधी के आवाहन पर असहयोग आंदोलन में जेल गए थे। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के दोनों बेटे फतेह सिंह और जोरावर सिंह भी देश के लिए लड़ते हुए छोटी उम्र में ही शहीद हो गए थे।

1 साल में 5 लाख सदस्य जोड़ेगी

बाल कांग्रेस अगले 1 साल में 5 लाख सदस्य जोड़ेगी। इन सदस्यों की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच होगी। बाल कांग्रेस का स्वरूप सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन का होगा। प्रदेश स्तर पर इसकी कमान स्टेट कैप्टन को सौंपी जाएगी। प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक तक बाल कांग्रेस के संगठन का विस्तार होगा।

बाल कांग्रेस सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं के जरिए किशोर और युवाओं को सच्ची देशभक्ति की भावना से जोडेगी और ऐसा संगठन खड़ा करेगी, जो प्रदेश का नवनिर्माण करेगा। बाल कांग्रेस किशोर और युवाओं को भारत की आजादी की लड़ाई के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देगी। उन्हें बहुत स्पष्टता से बताएगी कि किस तरह कांग्रेस के बड़े नेता पंडित नेहरू और सरदार पटेल, महात्मा गांधी के नेतृत्व में ही देश के लिए लड़े। देश के संविधान निर्माण में डॉक्टर अंबेडकर को सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कांग्रेस पार्टी ने ही दी।

सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार का जवाब देंगी

कांग्रेस का कहना है कि बाल कांग्रेस में उन तमाम झूठे प्रचार का जवाब दिया जाएगा जिसमें 70 साल की नीतियों को अक्सर बहुत ही विकृत तरीके से पेश किया जाता है। बाल कांग्रेस नई पीढ़ी को देश के विकास की सच्ची कहानी से अवगत कराएगी और उन्हें परोसे जा रहे झूठ से आजाद कर आएगी।

देश का नौजवान इस समय बेरोजगारी गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। देश का मौजूदा नेतृत्व इन सारे प्रश्नों को हल करने में नाकाम है और सिर्फ सांप्रदायिक आधार पर देश को विभाजित करने में लगा है। मौजूदा नेतृत्व जानबूझकर नौजवानों को भावनात्मक मुद्दों में भटकाता है और उन्हें अपने भविष्य का निर्माण करने से रोकता है।

बाल कांग्रेस के माध्यम से किशोर और नौजवानों को यह बताया जाएगा कि किस तरह हिंदू मुस्लिम एकता, क्षेत्रीय एकता और समतामूलक समाज में ही भारत का भविष्य निहित है। हमें भारत को संविधान में बताए रास्ते के अनुसार आगे बढ़ाना है, न कि हिंसा और धार्मिक विद्वेष के आधार पर आगे ले जाना है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि बाल कांग्रेस संगठन के स्थापना अवसर पर बाल कांग्रेस के समन्वयक राजकुमार सिंह, नील प्रजापति, विक्रम सिंह चौहान और लक्ष्य गुप्ता, प्रभारी बाला बच्चन के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बाल कांग्रेस में शामिल होगे वाले बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu