जबलपुरमध्य प्रदेश

मदनमहल में खड़ी बस में टकरा गए बाइक सवार : एक ही स्थिति नाजुक, दूसरा घायल

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल के यादव कॉलोनी लिंक रोड में एक खड़ी बस में दो बाइक सवार टकरा गए। हादसे में एक बाइक सवार को सिर में गंभीर चोट आई। वहीं दूसरा भी बुरी तरह घायल हो गया। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लिंक रोड पर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0708 खड़ी थी। देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर दो बाइक सवार अमरीश सोंधिया और विवेक दुबे बस के पीछे घुस गए। हादसे में अमरीश को ज्यादा चोटें आईं है। वहीं विवेक भी घायल है। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App