भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: शाहजहानी पार्क के बायोगैस प्लांट में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

भोपाल: शाहजहानी पार्क के बायोगैस प्लांट में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क स्थित बंद पड़े बायोगैस प्लांट में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में धुएं के घने गुबार उठने लगे, जिन्हें शहर के कई हिस्सों से देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत हरकत में आई और मौके पर दमकल की करीब 12 गाड़ियां तैनात की गईं। लगभग डेढ़ घंटे की अथक और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर अधिकारी शक्ति तिवारी ने जानकारी दी कि नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना शाम करीब 5:50 बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्लांट की ओर जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button