इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, मां को भी पीटा, दोनों घायल

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में शनिवार देर शाम एक बार फिर पुरानी दुश्मनी ने खूनी रूप ले लिया। खजूरी थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले ऋतिक बिलाला पर पहले से रंजिश पाले युवक आयुष साहू ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

 

हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वारदात यहीं नहीं रुकी। जब ऋतिक की मां बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गईं। इस हमले में कुल दो लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पुलिस का कहना है कि यह मामला व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द किए जाने का भरोसा दिलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button