कटनीमध्य प्रदेश

भोपाल के लिए कटनी को मिली दो टे्रनों की सौगात, धनबाद और चौपन से मुड़वारा होकर होगा परिचालन

कटनी, यशभारत। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर भोपाल और धनबाद के मध्य कटनी मुड़वारा होकर नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन साप्ताहिक का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का सप्ताह में तीन दिन परिचालन होगा। भोपाल से यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को तथा धनबाद से प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 11631 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना, सागर दमोह, कटनी मुड़वारा, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डालटनगंज, टोरी, रांची रोड एवं बोकारो होते हुए धनबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे चलकर 09.45 बजे रांची रोड, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16ण्05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली, 9.28 पर ब्योहारी होते हुुए रात 11.55 पर कटनी मुड़वारा पहुंचेकर अगले दिन 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।
भोपाल-चौपन साप्ताहिक का ऐसा रहेगा रूट
गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन भोपाल से एक मार्च से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा चोपन से दो मार्च से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना, सागर दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, सिंगरौली, करैला रोड होते हुए चौपन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11634 चोपन भोपाल एक्सप्रेस 17.10 बजे चलकर 18.20 बजे करैला रोड एवं 18.50 बजे सिंगरौली, 9.28 पर ब्योहारी होते हुए 11.55 पर कटनी मुड़वारा, 1.28 पर दमोह होते हुए 2.28 पर सागर पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button