जबलपुरमध्य प्रदेश

भेड़ाघाट में चाचा और भतीजे ने एक दूसरे के फोड़ दिए सिर : गेट लगाने के विवाद पर की जमकर मारपीट

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट में घर का गेट लगाने को लेकर चाचा और भतीजे में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने ही एक दूसरे पर लाठी और मुंगरिया से हमला कर सिर फोड़ दिए। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि चेतराम कुशवाहा 32 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुर ने बताया कि उसके चाचा राकेश कुशवाहा पड़ोस में रहते है। वहीं गेट है। देर रात वह गेट बंद किए बगैर कमरे में आ गया। इसी बात पर राकेश कुशवाहा गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो लाठी से हमलाकर दिया। वहीं राकेश कुशवाहा 38 वर्ष ने बताया कि जब उसने गेट लगाने को कहा तो भतीजे ने मुंगरिया ेस हमला कर सिर फोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button