भीषण सड़क हादसा : बाइक को मारी टक्कर,1 की मौत 1 गंभीर
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 राहीवाडा चौक की घटना,बंडोल पुलिस जांच में जुटि

सिवनी| जिले के बंडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 में राहीवाडा चौक के पास शाम के समय एक सड़क हादसा हो गया जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। और एक गंभीर घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर 2 लोग कहीं जा रहे थे।
जब वह राष्ट्रीय राज्यमार्ग राहीवाडा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने बंडोल पुलिस और 108 वाहन में दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। और घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक का नाम योगेश भोकडे पिता ब्रजलाल भोकडे उम्र 35 वर्ष निवासी अरी गंगेरुआ घायल का नाम महेश गनवानी सुखराम गनमानीउम्र 65 सिंधी कालोनी सिवनी है।
घटना को लेकर पुलिस लोगो से पूछताछ कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। और एक व्यक्ति घायल है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। और घायल को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। टक्कर मारकर भागने वाले ड्राइवर की तलाश की जा रही है।