मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : पत्नी की दर्दनाक मौत, पति की हालत नाजुक , दोनों बेटियां घायल, इलाके में हड़कंप 

Table of Contents

रीवा l भीषण सड़क हादसों में दर्दनाक मासूम की मौत का सिलसिला जारी है l अब रीवा में दर्दनाक हाथ से ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। जहां पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही हैl सगरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां सवार थीं। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने सगरा मोड़ के पास भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

 प्रमिला पटेल, निवासी बरों थाना सेमरिया, अपने पति भरत पटेल और दो बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे सगरा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button