मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : चालक युवक और युवती की दर्दनाक मौत, पांच अन्य घायल… क्षेत्र में हड़कंप

शहडोल lपाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी में भीषण सड़क हादसा में चालक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl मदारी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान बोलेरो चालक इजहार खान (32) निवासी मेढकी और एक युवती के रूप में हुई है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवती शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के परिवार की सदस्य थी।

घायलों में श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button