भारत का विजय रथ जारी, नामीबिया को 93 रनों से हराया, ग्रुप A में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने यूएसए के बाद गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया को 93 रन के विशाल अंतर से रौंदा। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी, जिसके खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलना है। भारत ग्रुप ए में लगातार दो जीत के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी रथ जारी है। ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मेजबान ने अपने पहले मैच में यूएसए को मात दी थी। इसके बाद सूर्या ब्रिगेड ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है। बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत ने पाकिस्तान को पीछे धकेला। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है, जिसके खिलाफ 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा।







