रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेढ़उआ में जमीनी विवाद में भाई अपने सगे भाई के जान का दुश्मन बन गया। खेत में जुताई कर रहे भाई के ऊपर परिवार सहित प्राण घातक हमला किया गया जिससे एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना बैकुंठपुर पुलिस को दी गई है जबकि घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल हनुमान साहू निवासी ग्राम बेढ़उआ की पत्नी कौशल्या साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान और उसके भाई गणपत साहू के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था।
कौशल्या ने बताया कि बीती शाम तकरीबन 5 बजे हनुमान साहू खेत में जुताई के बाद जैसे ही घर जाने के लिए चला तभी उसके भाई गणपत साहू और राकेश साहू सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर हनुमान के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना के दौरान हनुमान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैl
Back to top button