ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

भाई की डांट के बाद नाबालिक ने किया खुदकुशी का प्रयास, किले से कूदी : पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Table of Contents

ग्वालियर lग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 17 साल की एक नाबालिग छात्रा ने किले से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की, क्योंकि भाई ने उसे डांट दिया था। वह झाड़ियों में अटक गई। किले पर मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग को निकाला।

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि भाई ने उसे डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह किले से कूदकर अपनी जान दे रही थी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ग्वालियर किले पर बड़ी संख्या में पर्यटक सुहाने मौसम का मजा लेने पहुंचे थे। लोग लाइट एंड साउंड पॉइंट पर किले के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी छात्रा उस पॉइंट से कूद गई। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button