जबलपुरमध्य प्रदेश
भांजी से बलात्कार के आरोपी मामा को पुलिस ने दबोचा : सूने घर में घुसकर की थी ज्यादती

जबलपुर, यशभारत। मानवता को शर्मसार कर 9 वर्षीय मासूम भांजी को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती पीडि़ता की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
महिला पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरेापी करिया उर्फ इरशाद ने मासूम भांजी के साथ दुराचार कर फरार हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, लगातार दबिश दे रही थी। जिसके बाद मुखबिरों ने खबर दी कि आरोपी हनुमानताल में घूम रहा है और शहर से बाहर भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को
दबोच लिया है।