जबलपुरमध्य प्रदेश

भगवान भोलेनाथ के चरणों में माथा टेककर त्याग दिए प्राण : मंदिर में यह दृश्य देखकर भक्त हुए आवक

दमोह l भक्ति की भक्ति प्रबल होती है जिसका एक उदाहरण प्रसिद्ध शिव मंदिर में देखने मिला l बांदकपुर में स्थित बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र में से एक जागेश्वर नाथ धाम में गर्भ ग्रह में माथा टेकते ही एक महिला के प्राण निकल गए। इस दौरान मौजूद अन्य भक्तों के साथ महिला भी मौजूद थी। जिसने भगवान की चौखट पर माथा टेका और उसी मुद्रा में ठहर गई।

 

काफी देर जब महिला नहीं उठी तो उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे हिलाया तो वह जमीन पर गिर गई। लोग उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कहा ऐसी मौत सौभाग्यशालियों को मिलती है। जो भगवान के चौखट पर माता देखते ही अपने प्राण त्याग देते हैं।

 

नरसिंहपुर से दर्शन करने आई थी

नरसिंहपुर के सतीश टॉकीज के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला मुन्नी बाई पटेल 62 करीब 50 श्रद्धालु के साथ एक बस से बांदकपुर दर्शन करने आई थी। इन सभी यात्रियों को छुट्टन कहार हलवाई नाम का व्यक्ति लेकर आया था।

 

संध्या आरती के समय करीब 7 बजे जैसे ही महिला मंदिर के गर्भ ग्रह के सामने भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेकने बैठी और वही उसने शरीर त्याग दियाl

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App