भगवान जगन्नाथ 15 दिन बाद हुए स्वस्थ : औषधियों और जड़ी-बूटियों से हुआ उपचार, 16 को निकलेगी रथ यात्रा

रीवा । पूरे देश में भगवान जगन्नाथ को लेकर भक्तों में आगाध श्रद्धा और विश्वास है, जिसके चलते भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे देश में प्रसिद्ध है।
रीवा के प्राचीन लक्ष्मणबाग संस्थान स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा के तहत राजवैद्य ने भगवान जगन्नाथ का औषधियों और जड़ी-बूटियों से उपचार किया। में जड़ी बूटियां और श्रद्धा का ही यह समागम है कि भगवान जगन्नाथ पूरी तरह स्वस्थ हो गए इसके बाद अब 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य और दिव्य रथ यात्रा निकलेगी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्ति उपस्थित होकर भगवान की झांकी को निहारेंगे। इस दिन का सभी भक्तों को बड़े ही बेसब्री के साथ इंतजार रहता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार 15 दिनों के अनसर (अनवसर) काल के बाद भगवान स्वस्थ हो गए। यह परंपरा भक्तों में श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है।







