जबलपुरमध्य प्रदेश

बैंकों-एटीएम में पुलिस की सघन चेकिंग : संदिग्धों से पूछताछ…. पढ़े पूरी खबर

मैहर lपुलिस ने शहर के सभी बैंकों और एटीएम में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों और एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंकों में आए खाता धारकों, विशेषकर बुजुर्गों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी सलाह दी।

बुजुर्ग खाता धारकों को समझाया गया कि वे अकेले बैंक न आएं। उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई कि वे बैंक कर्मचारियों के अलावा किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें। पुलिस ने बैंकों और आसपास की जगहों पर खड़ी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों और बेपरवाह तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button