जबलपुरमध्य प्रदेश
बेलबाग में भतीजे कलूटा ने चाचा को घोंप दी चाकू : पुरानी रंजिश पर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग के बंगाली मोहल्ला में देर रात चाचा और भतीजे में पुरानी बुराई को लेकर हाथापाई हो गयी। जिसके बाद चाचा को भतीजे कलूटा ने चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी भतीजे को तलाश करने में जुटी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि रविन्द्र वंशकार ्र 40 वर्ष निवासी बंगाली मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि नगरनिगम में प्राईवेट काम करता है । अपने भाई के यहां से खाना खाकर घर आया कि घर के बगल में उसका भतीजा कलूटा वंशकार बिना वजह विवाद करने लगा। उसने विवाद करने से मना किया तो कलूटा उर्फ संजीत चाय की दुकान में आकर गाली गलौज करते हुये किसी नुकीली चीज से हमलाकर कर जांघ में हमला कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।







