मध्य प्रदेशराज्य

बेइज्जती का बदला लेने कुल्हाड़ी से काटकर अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट : 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा

Table of Contents

दमोह। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया हैं l आरोपियों ने बेज्जती का बदला लेने के लिए अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया था l लाड़न बाग बरिया वाले खेत में मुकेश यादव (52 वर्ष), निवासी पुराने आरटीओ के पास दमोह, का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की सूचना पर जबलपुर नाका चौकी व थाना दमोह देहात पुलिस मौके पर पहुँची। परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर प्रकरण दर्ज किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों व परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने 72 घंटे में तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया, जिनमें एक अपचारी बालक व दो मृतक के खेती के पार्टनर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठेका खेत की फसल में नुकसान, हिस्से के पैसों को लेकर विवाद, तथा आरोपी राजा उर्फ बाबा यादव द्वारा मक्का से भरी ट्रॉली चोरी करते पकड़े जाने पर मृतक द्वारा रोके जाने से हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कुल्हाड़ी से हत्या की गई।

सराहनीय योगदान

निरीक्षक रचना मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रसीता कुर्मी, सउनि अकरम खान, अभय सिंह सहित सचिन, सुमन, आलोक, नंदलाल, जालम, रामकुमार, रूपेश, दीपक, प्रताप, गौरव, अजय, हेमराज, कमल, शुभम, अभिषेक, सुरेंद्र, महेंद्र, निकिता, नितिन, अंशबंत, राहुल, सैनिक महफूज, बबलू, रेखा, प्रभा तथा साइबर टीम के सौरभ, राकेश व मयंक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button