जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बिन मौसम बारिश से फिजाओं में फिर घुली ठंडकः सर्द हवाओं की जारी रहेगी ठंड

जबलपुर, यशभारत। मौसम में आए बदलाव से गत दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर जाती ठंड लौट आई है। गुरूवार सुबह से फिजाओं में ठंडक का अहसास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री तक बढ़ा हुआ है फिर भी ठंड का असर अब भी कायम है। उत्तरी ठंडी हवाएं लोगों को सिहरा रही है। धूप के बीच हल्के बादल भी मंडरा रहे हैं। जिससे धूप का असर कम हो रहा है। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन कर ही निकले। मौसम विभाग की माने तो 13 फरवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की भी संभावना है।
ठंड का हो रहा अहसास-
तापमान में भले ही बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण अब भी ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप के कारण भले ठंड का असर कम हो लेकिन शाम ढलते ही रात में ठंड अपना असर दिखा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App