मध्य प्रदेशराज्य

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की दहशत : उपभोक्ता को आया हार्ट अटैक : मौत 

Table of Contents

रीवा lबिजली चोरी की आशंका पर जांच के लिए पहुंची एमपीईबी की विजिलेंस टीम की दहशत एक उपभोक्ता झेल पाया पाया। टीम से बातचीत करने के दौरान अचानक उपभोक्त जमीन पर गिरा और जान चली गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा गांव में हुई इस घटना में मृत राजेश चतुर्वेदी पिता रामायण प्रसाद 46 वर्ष का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम डोमा गांव पहुंची। गांव में जहां टॉवर लगाने का काम चल रहा है, वहां टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद चौकीदार बालेंद्र चतुर्वेदी से मकान मालिक को बुलाने के लिए कहा। जिस पर उन्हें बुलाया गया। बताते हैं कि टीम और उपभोक्ता के बीच कनेक्शन को लेकर बातचीत हो रही थी, तभी अचानक उपभोक्ता जमीन पर गिर पड़ा । उसे अचेत अवस्था में ही संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया – गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने लगाया मारपीट का आरोप

इस घटना के बाद परिजन ने विजिलेंस टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताते हैं कि घटना के बाद ग्रामीणों ने टीम के 2 सदस्यों को मौके पर पकड़ लिया, जिन्हें पुलिस के हवाले किया। उधर, विजिलेंस टीम द्वारा जांच के दौरान पूरी रिकॉर्डिंग की गई, जिसे पुलिस को सौंप दिया है।इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बातचीत के दौरान वे अचानक गिरते दिख रहे हैं। 

इन्होंने कहा…

मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो जाएगी।

आशीष मिश्रा, टीआई चोरहटय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button