बिग ब्रेकिंग पिकअप वाहन से कूदी 4 बच्चियां हालत गंभीर 108 की मदद से मेडिकल मैं भर्ती

जबलपुर यश भारत/
बरगी थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब बरगी के नेशनल हाईवे से 4 बच्चियां एक पिकअप वाहन में अपने घर जाने के लिए सवार हुई लेकिन पिकअप के चालक ने वाहन को तेज गति से चलाने लगा तो वाहन में सवार चारों बच्चियों ने उससे रोकने के लिए कहा जब वह नहीं रोका तो चारों बच्चियों ने तेज रफ्तार वाहन से छलांग लगा दी इस घटना में चारों बच्चियों को गंभीर रूप से चोट आई जिसमें से तीन बच्चियों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है घटना की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पड़ी बच्चियों को उठाया गया इसके बाद घटना की सूचना 108 एंबुलेंस एवं पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र घोसी एवं पायलट शंकर सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायल बच्चियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया पुलिस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बम्हनी ग्राम की रहने वाली 4 बच्चियां कोचिंग के लिए बरगी आई हुई थी जब है वापस अपने घर जाने के लिए एक पिकअप वाहन में सवार हुई तो वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार से चलाते हुए बच्चियों को गांव में नहीं उतारा जिससे वह घबरा गई और पिकअप वाहन से छुटकारा पाते हुए चलते वाहन में छलांग लगा दी/







