मध्य प्रदेशराज्य

बाइकों  की सीधी टक्कर :  पति की मौत, पत्नि घायल… क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

  मंडला ,यशभारत ।निवास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना निवास-बरेला मार्ग पर ग्राम गुंदलई के पास दो बाइक की टक्कर से हुई।

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी पति-पत्नी बाइक से ग्राम भलवारा स्थित जमुनेश्वरी धाम में जवारे पूजन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ग्राम गुंदलई के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में पति-पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निवास अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पति अनूप वरकड़े पिता पूरन सिंह (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी रामप्यारी वरकड़े (32) और दूसरे घायल राजू मरावी पिता शंकर (28) निवासी नारायणगंज क्षेत्र के जरहेटी का इलाज जारी है। निवास थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button