जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बल्देवबाग नाले में मिली युवक की लाश, कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

जबलपुर, यशभारत। बल्देवबाग गौरव लॉज के समीप नाले में अज्ञात युवक की लाश मिलने से उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों को शव उतारते हुए नजर आया। शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रकरण की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए प्रकरण को जांच में लिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि गौरवलॉज के समीप बने नाले में एक युवक की लाश उतरा रही है। मौके पर जाकर लाश को नाले से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है। युवक कहां का है और किसके साथ आखिरी बार देखा गया था इसकी जांच जारी है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों की जांच कर रही है। युवक की मौत का क्या कारण यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।






