जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला से अपहृत दो नाबालिग किशोरों को पुलिस ने इटारसी से किया दस्तयाब

जबलपुर, यशभारत। बरेला के पिपरिया से गायब हुए दो किशोरों को पुलिस ने दरमियानी रात करीब दो बजे इटारसी स्टेशन से दस्तयाब किया है। दोनों दोस्त घर में बिना बताए गायब हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला कायम कर, जांच में जुटी थी।

बरेला पुलिस ने बताया कि राजेश तिवारी निवासी पिपरिया के 17 वर्षीय किशोर औश्र मोहन तोमरे का 15 वर्षीय बेटा घर से कल बिना बताए गायब हो गये थे। किशोरों के गायब होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। जिसके बाद परिजनों ने आसपास बहुत पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थाने पहुंचकर पीडि़तों ने शिकायत दर्ज की।

पुलिस हुई अलर्ट
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होते ही तत्काल आरपीएफ, जीआरपी को सूचित किया गया और रेलवे स्टेशनों, बस स्टाफ में लगे सीसीटीव्ही फुटेज निकाले गए। जिसके बाद पुलिस को पता चला दोनों रेलवे स्टेशन गए है। अलर्ट जीआरपी ने पुलिस को सूचित किया तो दोनों किशोर इटारसी में मिले है। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने दोनों किशोरों को दस्तयाब कर लिया है। किशोर घर से क्यों गए थे, अभी यह जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu