बरेला में लाखों की चोरी : रिश्तेदारी में गए युवक का चोरों ने किया घर साफ

जबलपुर, यशभारत। बरेला के बमबमपुरा में हरदा रिश्तेदारी में गए युवक का चोरों ने घर साफ करते हुए लाखों के गहने और चांदी के 11 सिक्के पार कर दिए। इतना ही नहीं शातिर चोरों ने पहले घर के अंदर खड़ी बाइक बाहर निकाली और फिर इतमिनान से पूरी घटना को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, शातिर चोरों को तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हंस कुमार सोनकर 44 वर्ष निवासी बमबमपुरा बरेला ने बताया कि अपने घर में ताला लगाकर जिला हरदा रिश्तेदारी में चला गया था। पड़ौसी गुड्डू घर को देख रेख करने शाम को लाईट चालू करने के लिये बताकर गया था । सुवह फ ोन पर बताया कि आपकी बाइक बाहर खड़ी है आप कहॉ हो, तो उसने कहा कि हरदा से वापस आ रहा हूॅ, रास्ते में हॅू, जब वह अपने घर आया तो देखा मेन गेट का ताला टूटा था । उसकी बाईक जो घर के अंदर रखकर गया था बाहर खड़ी थी अंदर कमरे मे रखी आलमारी का पल्ला खुला था, लॉकर टूटा था जिसमें रखा सोने का 1 हार एवं चांदी के 11 सिक्के, पायल, तथा नगदी 8 हजार रूपये गायब थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।







