जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरेला में बेकाबू हाइवा का कहर: बिना नंबर का डंपर दुकान में घुसा, टला बड़ा हादसा

जबलपुर यश भारत । बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात एक बार फिर भारी वाहनों की लापरवाही सामने आई। यहाँ एक बिना नंबर के हाइवा ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक दुकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त करते हुए उसके भीतर जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई, वरना परिणामों की कल्पना करना भी डरावना होता।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरेला में आए दिन भारी वाहनों की भिड़ंत और अनियंत्रित आवाजाही की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बिना नंबर का यह डंपर किसका है और हादसे का मुख्य कारण क्या था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहन मालिक और चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button