जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला में गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार कार :6 लोग थे सवार; ड्राइवर हुआ जख्मी

बड़ा हादसा टला ; घटनास्थल पर लगा लोगों का हुजूम

जबलपुर यश भारत|बरेला थाना अंतर्गत ग्राम हिनोतिया मैं आज रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए रोड के किनारे बने गड्ढे में समा गई गनीमत यह रही की कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही एयर बैग खुल गए जिससे कार में सवार सभी छह लोग बाल बाल बच गए तो वही कार चालक को चोटें आई हैं जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है|

 

दीपक सोनी  निवासी लॉर्ड गंज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया उनकी कार को ड्राइवर चला रहा था जय जबलपुर से हिनोतिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था कार में बैठे सभी छह लोग उनके रिश्तेदार हैं कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार रोड के किनारे खड़े पोल से टकरा गई और पलटते हुए गड्ढे में जा घुसी हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं चालक भर्ती है जिसका इलाज जारी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button