कटनीमध्य प्रदेश
बरही टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव लाइन अटैच, अरविंद चौबे को बरही की कमान

कटनी, यश भारत। चोरी, लूट, अवैध कृत्यों के लिए कुख्यात थाना बरही की बिगड़ैल कानून-व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने शिकंजा कसते हुए टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि बरही के तत्कालीन थाना प्रभारी अरविंद चौबे को एक बार फिर बरही थाना की कमान सौपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्यवाई लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है। हाल ही में बलात्कार पीड़ित महिला का मामला सुर्खियों में है, तो वही कुछ दिन पूर्व धावैया गांव में महिला की हुई हत्या के मामले में भी लापरवाही उजागर हुई थी।







