कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

बड़ी खबर : बहुचर्चित सूर्योदय बैंक धोखाधड़ी मामले का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार, 17 खाते खोलकर किया गया 4 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 3 लैपटॉप, 9 मोबाइल जब्त

 

कटनी, यश भारत। पुलिस ने सूर्योदय बैंक धोखाधड़ी मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3 लैपटॉप और 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि विगत 1 फरवरी को अंकिता गुप्ता, शाखा प्रबंधक, सूर्योदय बैंक राजीव गाँधी वार्ड नं 13 कटनी ने शिकायत दी थी कि विवेक पटेल पिता राकेश पटेल निवासी ग्राम पंचायत गैंतरा कटनी, दुर्गेश यादव निवासी शाहनगार पन्ना द्वारा अन्य लोगों के बैंक खाता खुलवाकर खातों का दुरूपयोग करके, गैरकानूनी काम व धोखाधड़ी कर खातों से अवैध लाभ उठाकर इस प्रकार की धोखाधडी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी विवेक पटेल, दुर्गेश यादव एवं अन्य लोगों के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420, 34 भादवि का पाया जाने से प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान की गई कार्यवाहीः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध विवेचना व आरोपी पता तलाश हेतु थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विनवेचना के दौरान संबंधित सूर्योदय बैंक मे खुले सभी खातों के बैंक स्टेटमेंट एवं अन्य दस्तावेजो को बैंक से प्राप्त कर उनका गहन अध्ययन किया गया। प्रकरण के आरोपियो की पता तलाश भोपाल जाकर की गई। जहाँ एक अपार्टमेंट के कमरे मे कुल 09 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने बताया कि उक्त कार्य के लिए दुर्गेश यादव ने सभी को काम पर रखा था। दुर्गेश यादव द्वारा अलग अलग लोगो के सिम कार्ड जारी करवाकर बैंक में खाता खुलवाया गया। उन सिम कार्डों व खातो का प्रयोग हम लोगो के द्वारा आनलाईन गैमिंग में इस्तेमाल किया जाता था। इस कार्य के लिए दुर्गेश यादव द्वारा हम लोगो को लेपटाप और मोबाईल उपलब्ध कराये गये थे।

 

विवेचना के दौरान अभी तक सूर्योदय बैंक से प्राप्त 17 खातों को प्राप्त कर उनका अध्ययन किया गया। उक्त 17 खातो मे लगभग 4 करोड रूपयो का लेन देन होना पाया गया है। उक्त रूपयों के लेन देन के बार में गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपियो से कुल 3 लेपटाप, 9 मोबाईल फोन जप्त किये गये है।

 

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में लावन्य पाल पिता मनीष पाल उम्र 21 साल निवासी धन्वन्तरी नगर थाना गढ़ा जिला जबलपुरा, कमल केसवानी पिता मनोज केसवानी उम्र 21 साल निवासी जबलपुर दमोह नाका थाना गोहलपुर, शिवम राय पिता उरताज प्रसाद राय उम्र 19 साल निवासी राम मंदिर के सामने धमतरा थाना शाहनगर जिला पन्ना, विपुल जैन पिता अखिल जैन उम्र 21 साल निवासी फूटा ताल थाना ओमती जिला जबलपुर, अजय बजाज पिता मंगा राम बजाज उम्र 42 साल निवासी बीना सागर, धर्मेन्द्र वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा उम्र 23 साल निवासी पटपरी थाना शाहनगर जिला पन्ना, रोहित नामदेव पिता श्री विजय नामदेव उम्र 23 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना कुठला जिला कटनी, रामप्रकाश विश्वकर्मा पिता नारायण प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम खमतरा शाहनगर, राहुल आसवानी पिता बबलू आसवानी निवासी जबलपुर, विवेक पटेल निवासी गैंतरा कटनी शामिल हैं।

 

इनकी रही सराहनीय भूमिका

 

मामले का पर्दाफाश करने में मनोज गुप्ता प्रभारी थाना माधवनगर, उनि. उदयभान मिश्रा प्रभारी सायबर सेल, उनि दुर्गेश तिवारी प्रभारी चौकी प्रभारी निवार, सउनि मनोज कुडापे,, प्र. आर. लालजी यादव, आर. शिव कुमार पटेल, आर, रविन्द्र दुबे, आर. राजेन्द्र उईके, आर. अभय यादव, सायबर सेल कटनी से प्र. आर. प्रशांत विश्वकर्मा, आर अमित श्रीपाल, आर. सतेन्द्र राजपूत की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button