रीवा lजीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की छापामार कार्रवाई के बाद पान मसाला कारोबारी ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए सरेंडर कर दिए हैं।
गौरतलब है कि शहर में संचालित मोहन लाल बसंत कुमार नाम से संचालित फर्म में टीम ने 23 दिसंबर को छापामारी करते हुए जांच शुरू की थी।
कटरा मोहल्ले में स्थित दुकान के दूसरे दिन फर्म संचालक मोहन अग्रवाल की तबियत बिगड़ने पर कार्रवाई को रोक दिया गया था। और मैदानी स्थित गोदाम में जांच को टीम ने फिर जांच को आंगे बढ़ाया और संचालक ने बड़ी रकम सरेंडर कर दी।
जानकारी के अनुसार पान मसाला में टैक्स काफी अधिक है। इसमें टैक्स के साथ ही सेस भी लगता है। इसलिए सरेंडर राशि करोड़ पार कर गई। उपायुक्त यूसी त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जो कागजात मिले हैं, उसे जब्त कर ले जाया जा रहा है। जांच अभी जारी रहेगी।
टीम में ये रहे शामिल
कर अपवंचन की आशंका पर जीएसटी के संयुक्त आयुक्त के राकेश साल्वी के निर्देशन में रीवा और सतना के अधिकारी-कर्मचारी यहां जांच कर रहे थे। राज्य कर अधिकारी प्रसून मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त विवेक दुबे एवं नवीन दुबे ने भी सहयोग किया। इसके साथ ही राज्य कर अधिकारी पियूष मिश्रा, सोमेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय एवं इंस्पेक्टर अनिल बनाफर, जितेंद्र मिश्रा और सुभाष सिंह भी टीम में शामिल रहे।
Back to top button