बड़ा खुलासा : सोलर प्लांट का पूर्व कर्मी चला रहा था गैंग, 8 आरोपी गिरफ्तार : 5 लाख रुपए का कॉपर तार, 2 बाइक जप्त

रीवा । जिले के गुढ़ क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट में लगातार केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। गुढ़ पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों के साथ ही माल खरीदने वाले व्यक्ति को भी पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक इस पूरी मामले में 8 आरोपी पकड़े गए हैं, जिनकी निशानदेही पर लगभग 5 लाख रुपए का कॉपर तार और घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के मास्टरमाइंड रामसजीवन कोल उर्फ छोटू पिता सुशील कोल 20 वर्ष निवासी रगनिया थाना गुढ़ रीवा और रवि कोल पिता रामस्वरूप 26 साल निवासी नईबस्ती हिनौता थाना रामपुर बधेलान जिला सतना हैं। बताया गया है कि आरोपी रवि की यहां ससुराल है। ससुराल आने के दौरान उसकी मुलाकात रामसजीवन से हुई। रामसजीवन पूर्व में सोलर प्लांट का कर्मचारी रहा है। दोनों के बीच बातें हुई और फिर चोरी के लिए गैंग तैयार कर ली। चोरी का केबल सतना जिले में कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यक्ति को बेच देते थे
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि सोलर प्लांट में लगभग एक साल से कॉपर केबल चोरी की घटनाएं हो रहीं थी। इस मामले में मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरा राज खुल गया। इस मामले में आरोपी रामसजीवन और रवि कोल के साथ ही विकास यादव पिता रामरुप यादव उर्फ मुन्नू यादव 24 साल, राय आदिवासी पिता छोटेलाल आदिवासी 20 साल, छोटेलाल आदिवासी पिता राममिलन आदिवासी 30 साल, अंकित आदिवासी पिता अजय आदिवासी 18 साल एवं प्रदीप आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी 23 साल सभी निवासी नई बस्ती हिनौता, थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना को गिर तार किया गया
पुलिस के मुताबिक, सोलर प्लांट से केबिल काटने के बाद कॉपर निकालकर इसे सतना में कबाड़ का कारोबार करने वाले बाबूलाल साहू पिता रामाश्रय 58 वर्ष निवासी भैंसा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना को बिक्री किया जाता है, जिस पर उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।







