कटनी

बड़वारा पुलिस ने किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश, स्कूलों की रसोई में हुई थी वारदात, ऑटो एवं 8 गैस सिलेंडर बरामद

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 गैस सिलेंडर बरामद करते हुए चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को श्रीमति राधा रैदास निवासी गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी के पास हाल प्राथमिक शाला अमाड़ी ने स्कूल से गैस सिलेण्डर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी प्रकार 18 मार्च को संतोष सिहं बरकड़े माथ्यमिक शाला पौड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय रसोई से 2 नग गैस सिलेण्डर चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर बड़वारा थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार 21 मार्च को पंकज कुमार राय शासकीय माध्यमिक शाला भजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विद्यालय के शासकीय रसोई से 5 नग गैस सिलेण्डर चोरी हो गए थे। बड़वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामों के शासकीय विद्यालयों में हुए गैस सिलेण्डर चोरी के आरोपियों की तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़वारा थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों मनोज कुमार उर्फ मून्नू मन्नू यादव पिता बहोरीलाल यादव निवासी ग्राम भजिया हाल रोशन नगर एवं दीपक कुशवाहा पिता स्व. भगवानदास कुशवाहा निवासी खिरहनी लाल टोपी रास्ता स्थाई ग्राम खदीया थाना मझौली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रात्रि में ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 1639 से विभिन्न स्थानों से गैस सिलेण्डर चोरी करते थे। घटना में अपचारी बालक को अभिरक्षा लिया गया है। आरोपियों से 8 गैस सिलेण्डर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 1639 जप्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button