जबलपुरमध्य प्रदेश

 बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना ने लिया नया मोड़ :  नील गाय को भगाने की कोशिश में पत्थर से टूटा कार का कांच

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में पत्थर फेंकने वाले 13 वर्षीय और 15 वर्षीय नावालिक बच्चे निकले हैं जो नील गाय को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास कर रहे थे।

 

सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर पत्थर फेंक कर कांच तोड़े जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए उक्त घटना को किसी साजिश का हिस्सा बताया था।

 

विधायक द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच के दौरान घटना स्थल के पास मिली चप्पलों के आधार पर हमलावरों तक पहुंची पुलिस को 2 नाबालिग लड़के हाथ लगे। पकड़े गए नाबालिग लड़कों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खेत की रखवाली करने के दौरान आई नीलगाय को भागने के लिए उन्होंने पत्थर फेंका था जो गलती से विधायक जी की कार के शीशे पर जा गिरा। घटना से घबराए दोनो लड़के अपनी चप्पल छोड़कर भाग निकले जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button