रीवा lरीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फाग गाने निकले युवक की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई l बताया जा रहा है कि छतैनी गांव में घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl
बताया जा रहा है कि वह होली के अवसर पर घर से फाग गाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक मारपीट में बदल गया। उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
Back to top button