मध्य प्रदेशराज्य

फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव : क्षेत्र में हड़कंप .. पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 

Table of Contents

सागर। सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम लगा गया।

 दोनों शादी के जोड़े पहने हुए थे। परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की है।

पुलिस ने शवों के पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button