प्रौढ़ की पत्थर पटककर नृशंस हत्या, रात से गायब था मृतक, सुबह मिली लाश, कुठला क्षेत्र का मामला

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैनी बेलवेदर स्कूल के पास 42 वर्षीय प्रौढ़ सिनोद कोल की पत्थर पटककर नृशंस हत्या किए जाने की खबर मिली है। यह व्यक्ति जवारा विसर्जन जुलूस देखने अपने घर से निकला था, लेकिन लौटकर वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी लाश मिली।
खून से सनी लाश पाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जाता है कि मृतक कृषि उपज मंडी में पल्लेदारी करता था। किन्हीं बदमाशों ने पत्थर पटक कर हत्या कर देने के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एवं कुठला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का जाएं आपसी विवाद बताया जा रहा है। जांच में पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे हैं जिसके आधार पर जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी भाटिया मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय सिनोद कोल पिता नर्मद कोल मंगलवार की रात पुरानी में जवारा विसर्जन जुलूस देखने के लिए घर से निकला था, इसके बाद वह फिर लौटकर घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सिनोद का शव वेलवेदार स्कूल के समीप सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। घटनास्थल की जांच एवं शव को सुष्मिता से देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिनोद की हत्या पत्थर पटक कर की गई है। हालांकि हत्यारे एवं हत्या के कारणों के संबंध में फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।







