जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज में अयोजित विशाल महाकुंभ हर भारतीय के लिए आस्था व गौरव का केंद्र : भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नरसिंहपुर यशभारत। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सनातन विरोधी बयान का विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध स्वरुप कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का पुतला दहन भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटैल, ठाकुर राजीव सिंह, मोर्चा प्रभारी विनीत नेमा व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रयांक जैन की उपस्थिति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे के दिए गए बयान का विरोध जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने सनातन धर्म का अपमान किया उन्होंने सोमवार को महू में महाकुंभ पर विवादित बयान देते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी। कांग्रेस नेता के इस तरह के बयान सनातन धर्म विरोधी कहलाते हैं, पूरे भारतवर्ष की जनता मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में वहां पहुंच रही हैं तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। महाकुंभ हमारे सनातन धर्म की पहचान है और लोग अपने धर्म के प्रति आस्था प्रकट करते हुए गंगा यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगा रहे हैं। खरगे का यह बयान संपूर्ण भारत वासियों एवं सनातन धर्म का अपमान है इसे भी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन ने कहा कि इस भव्य और विराट आयोजन में लाखों लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है स्थानीय नहीं देश के कौने-कौने से आए हुए कामगारों, छोटे व्यापारियों, स्थानीय उत्पादों को और स्वदेशी को बढ़ावा मिल रहा है। यह देश की उन्नति, प्रगति और समृद्धि के लिए निर्णायक है। साथ ही महाकुंभ के आशीर्वाद से देश का वैभव, ऐश्वर्य आलोकित हो रहा है। जो श्री खडग़े को कभी समझ नहीं आएगा। भगवान महाकुंभ उन्हें सद्बुद्धि दे और वह इस देश के वासियों व हिंदुत्ववादियों से माफी मांगे। उक्त जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रखर दुबे देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक रघुवंशी एवं सभी का आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश गुर्जर ने जताया, पुतला दहन में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu