प्रभारी निगमायुक्त महेश कुमार कोरी की पहल पर आई.सी.आई.सी.आई. फाउंडेशन ने निगम को दी हेल्थ चेकअप मशीन
हेल्थ चेकअप मशीन से अधिकारी कर्मचारीयो का ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जाँच भी सरलता से हो सकेगी

जबलपुर। आई.सी.आई.सी.आई. फाउंडेशन के सौजन्य से नगर निगम मुख्यालय परिसर में हेल्थ चेकअप मशीन प्रभारी आयुक्त महेश कोरी की पहल पर की गई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए इस मशीन की स्थापना आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है। प्रभारी आयुक्त का चेकअप कर मशीन सभी अधिकारियों कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये समर्पित की गई। इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त कोरी ने बताया कि अधिकारी कर्मचारीयो का ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जाँच भी सरलता से हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि कार्य के तनाव एवं समय के अभाव के कारण अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर चिकित्सक के पास परामर्श के लिए नहीं जा पाते हैं इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए कार्य स्थल पर ही नगर निगम मुख्यालय में काॅलोनी सेल के बाजू वाले कक्ष में हेल्थ चेकअप मशीन स्थापित की गयी है। मशीन का संचालन काफी आसान है जिसके माध्यम से कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी ही आसानी एवं सरलता से खुद के स्वास्थ्य की जाॅंच कर सकता है। इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी ने अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वास्थ्य परीक्षण मशीन के उपयोग करने की अपील करते हुए जबलपुर नगर निगम को मशीन उपलब्ध कराने के लिए आई.सी.आई.सी.आई. फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है।