जबलपुरमध्य प्रदेश

प्यार का खौफनाक अंत! : प्रेमी प्रेमिका ने एक ही रस्सी से बनाया फंदा और जंगल में कर ली आत्महत्या : जांच जारी

 

सागर यश भारतlदेवरी थाना अंतर्गत  नारानपुर के जंगल में आज लड़का-लड़की के शव पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया थाlशव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शवों को फंदे से नीचे उतारा गया। बताया जाता है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे बहरहाल मामले की जांच जारी हैl

 

पुलिस की जांच में मृतकों की पहचान हो गई है। मृतक लड़का-लड़की पास के ही गांव के रहने वाले हैं। युवक की उम्र 18 साल है। वहीं लड़की उम्र 17 से 18 साल होना बताई जा रही है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। माना जा रहा है लड़का-लड़की ने प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। मामले में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel