देश

पुलिस विभाग से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले को लेकर कई घंटे से चल रहा बवाल, कवरेज करने गए पत्रकारों से महिला थाने में धक्कामुक्की, पत्रकार आक्रोशित

कटनी, यशभारत। पुलिस विभाग से जुड़े एक हाईप्रोफाइल मामले को लेकर पिछले दो घंटे से बवाल मचा हुआ है। इस बीच समूचे घटनाक्रम का कव्हरेज करने गए पत्रकारों को रोके जाने और महिला थाने के गेट पर पत्रकारों से धक्कामुक्की को लेकर पत्रकार बिफर पड़े। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक महिला थाने के बाहर मौजूद कटनी के पत्रकार इस मांग पर अड़े थे कि उनके साथ धक्कामुक्की करने वाले पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी खेद व्यक्त करें। रात 12 बजे के लगभग डीएसपी प्रभात शुक्ला एडिशनल एसपी के साथ पहुंचे और पत्रकारों के साथ हुए अप्रिय व्यवहार पर खेद जताया।

दरअसल यह पूरा मामला कटनी से रिलीव हुई सीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके पति डॉ शैलेन्द्र शर्मा के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। आज शाम अपने परिवार के साथ दमोह जिले में पदस्थ तहसीलदार डॉ शैलेन्द्र शर्मा कटनी आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरी पत्नी ख्याति मिश्रा का तबादला होने के बाद आज मेरे और ख्याति के परिवार के लोग बातचीत के लिए कटनी आये थे। मेरे चाचा भी जबलपुर से आज कटनी आ रहे थे, लेकिन तेवरी के पास उनका एक्सीडेंट करा दिया गया। दोनों ही परिवार के लोग जब बातचीत कर रहे थे तभी कुछ पुलिस कर्मी सीएसपी आवास पहुंचे और कमरा बन्द करते हुए जमकर मारपीट की गई। डॉ शेलेन्द्र शर्मा ने कटनी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि मेरे और मेरे परिवार की हत्या करने का षडयंत्र रचा गया है। इसी उद्देश्य से आज मारपीट की गई। महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया। इसके बाद सभी लोगों को महिला थाने ले जाया गया है। घटना के वक्त में उस समय वहां नहीं था, अन्यथा मेरी हत्या कर दी जाती। बताया जाता है कि जब पुलिस डॉ शैलेन्द्र शर्मा के परिजनों को लेकर महिला थाने पहुंची, उसकी दौरान पत्रकारगण समूचे मामले का कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस के लोगों ने पत्रकारों को अंदर जाने से रोका और धक्कामुक्की की। इसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया।Screenshot 20250601 001326 WhatsApp2 Screenshot 20250601 001404 WhatsApp2 Screenshot 20250531 234537 WhatsApp2 Screenshot 20250531 234641 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button